Uttarakhand News 11 Jan 2024: हल्द्वानी में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मेरठ निवासी अश्विनी सोम बिजनेस करते थे। मेरठ में बिजनेस सही नहीं चलने के कारण उनके साले ने उन्हें वार्ड 12 राजपुरा बुला लिया। यहां वह किराए पर रहने लगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी रहती थी।

पुलिस ने बताया कि अश्विनी सोम (34) की मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में खाना-खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। वहां पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे उतारकर बेस अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।