Uttarakhand News 23 Nov 2024: Kedarnath Bypoll Result Vote Counting Today News Live: इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही देर में होगा।

चौथा राउंड- कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी
भाजपा – 6665
कांग्रेस – 4376
त्रिभुवन (निर्दलीय) – 4875

भाजपा – 2289 वोटों से आगे

तीन राउंड के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार
तीन राउंड की मतगणना के भाजपा की बढ़त बरकरार है।
भाजपा – 4821
कांग्रेस – 3231
त्रिभुवन (निर्दलीय) – 2755

बीजेपी – 1590 से आगे

kedarnath bypoll Result: 90,875 है केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या 90,875 है. जिनमें 45,956 महिला वोटर और 44,919 पुरुष वोटर हैं।

kedarnath by election result: ईवीएम के दो राउंड पूरे, भाजपा को बढ़त
केदारनाथ उपचुनाव के लिए ईवीएम के दो राउंड पूरे हो चुके हैं और दोनों ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है।

बीजेपी 1888
कांग्रेस 1366
त्रिभुवन 832

kedarnath election result: पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त
केदारनाथ उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना हुई। जिसमें बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही है।

बीजेपी -1398
कांग्रेस- 915

kedarnath election result: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना
केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में मतगणा की जा रही है।