Uttarakhand News 16 July 2024: बागेश्वर जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ की एक महिला शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ससुराल नहीं लौटी। खबर में पढ़िए पूरा मामला…

बागेश्वर जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ की एक महिला शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ससुराल नहीं लौटी। चर्चा है कि महिला के प्रेमी के ससुराल पक्ष को शादी में हुआ खर्च वहन करने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।

गरुड़ में दो माह पूर्व युवती का विवाह दिल्ली से हुआ। ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि दो दिन पूर्व महिला अपने मायके आई। सोमवार को विवाहिता अपने प्रेमी घर पहुंच गई और उसने घर लौटने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक मान मनौव्वल हुई लेकिन विवाहिता नहीं मानी। यह घटना दिनभर तहसील क्षेत्र में सुर्खियों में रही।