Uttarakhand News 30 January 2024: सीसीटीवी में देखा गया है कि दोनों अपने गाजियाबाद के मकान से कार से निकले थे। इसके बाद पत्नी का शव गाड़ी के अंदर मिला, जबकि पति का शव गाड़ी से कुछ दूरी पर मिला

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक दंपती के गोली लगे शव मिले हैं। लेकिन दोनों को गोली कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, विनोद 38) निवासी लिब्बरहेडी और उसकी पत्नी दीपक(35) गाजियाबाद में करीब 18 से 20 साल से रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे और फ्लैट बनाकर बेचते थे। उनके दो बच्चे हैं।

परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी में देखा गया है कि बीटी रात करीब साढ़े दस बजे वह दोनों अपने गाजियाबाद के मकान से कार से निकले थे। इसके बाद पत्नी दीपक का शव गाड़ी के अंदर मिला, जबकि विनोद का शव गाड़ी से लगभग 50 मीटर दूर पड़ा मिला। सूत्रों के अनुसार पति पत्नी में कुछ मनमुटाव चल रहा था। दोनों की मौत की खबर जब परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।