Uttarakhand News 08 Feb 2025: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है। आप ने 27 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

करोल बाग सीट पर दुष्यंत गौतम पीछे

उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही है। करोल बाग सीट पर दो राउंज के बाद भाजपा के दुष्यंत गौतम चार हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हैं। 

बुराड़ी और मॉडल टाउन सीट पर आप की बढ़त

दूसरे राउंड में मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी 500 वोटों से आगे हैं। बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप 1000 से बढ़त लिए हुए है। आप के प्रत्याशी संजीव झा हैं। इस सीट पर जेडीयू गठबंधन के साथ भाजपा चुनाव लड़ रही है।

तिमारपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर

तिमारपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा 200 से आगे तो कभी आप हो रही है।

बिजवासन में भाजपा की बढ़त

कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हो गए हैं। विकासपुरी में भाजपा 18 वोट से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा 5933 वोट से आगे चल रही हैं। बिजवासन में भाजपा की बढ़त जारी है। पालम में भी भाजपा की बढ़त है, मगर अंतर काफी कम है। 

इन सीटों पर भाजपा आगे

लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के अभय वर्मा 1190 वोट से आगे चल रहे हैं। मालवीय नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे हैं। 

Delhi Election 2025 Result: नजफगढ़ में भाजपा को बढ़त

बिजवासन में भाजपा 2000 वोटों से आगे चल रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट पर आप के नवीन चौधरी ने बढ़त बना रखी है। नजफगढ़ में भाजपा 4000 वोटों से आगे चल रही है।