Uttarakhand News 20 April 2024: पुलिस ने पत्नी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार दोपहर की वारदात हो सकती है। हालांकि मकान शुक्रवार से बंद था।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन इलाके में 15 वर्षीय किशोर और नौ साल मासूम की हत्या की खबर है। दूसरे कमरे में दोनों की मां अचेत मिली। वहीं, वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस को आशंका है कि श्याम जी (42) नामक व्यक्ति ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी की हत्या का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह सफल न हो सका।

पुलिस ने पत्नी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार दोपहर की वारदात हो सकती है। हालांकि मकान शुक्रवार से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।