Uttarakhand News देहरादून 14 अक्टूबर 2022 Karwa Chauth 2022: उत्तराखंड में भी आज करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व को लेकर महिलाओं में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। पति की लंबी उम्र को लेकर गुरुवार सुबह से महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। शाम को हर किसी को चांद निकलने का इंतजार रहा। चांद का दीदार होने के बाद सुहागिनों ने चांद की पूजा व अर्घ्य देकर छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा और इसके बाद व्रत तोड़ा। वहीं, देहरादून में पुष्‍कर सिंह पुष्कर सिंह धामी की पत्‍नी गीता धामी ने चांद दिखने पर अपना करवाचौथ का व्रत खोला।

चांद के इंतजार में पूजा के लिए तैयार महिलाएं और उनके स्वजन लगातार आसमान में टकटकी लगाए हुए थे। चांद जैसे ही बादलों की ओट से बाहर आया, सभी के चेहरे खिल उठे। इसके बाद सुहागिनों ने विधिविधान से चांद को अघ्र्य देकर व्रत संपन्न किया। इसके बाद पतियों ने जीवनसाथी को पानी पिलाकर और मिष्ठान खिलाकर व्रत का पारण कराया। इस खास मौके पर जीवनसाथी को उपहार देकर भी प्यार जताया।

करवाचौथ पर कई लोग विभिन्न कारणों से अपने जीवनसाथी के साथ नहीं थे। ऐसे में तकनीक ने दोनों के बीच प्यार की डोर बांधी। स्मार्टफोन पर वीडियो काल के माध्यम से कई सुहागिनों ने पति का दीदार क‍िया और इसके बाद व्रत खोला।