Uttarakhand News, 9 November 2022: कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में PM नरेंद्र मोदी आज कांगड़ा में रैली कर रहे हैं। शाहपुर के चंबी मैदान में यह जनसभा हो रही है। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती है। कांग्रेस सिर्फ दो प्रदेशों में है। वहां से भी विकास की खबरे नहीं आती, वहां से सिर्फ झगड़े की खबरें आती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी हैं, कांग्रेस भ्रष्चाटार की गारंटी है, कांग्रेस विकास कार्यों में रोड़ा लगाने की गारंटी है। वहीं पीएम ने कहा कि बीजेपी वो ही बातें करती है जो कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि हम विकास के लिए काम करते हैं। वहीं कांग्रेस का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर है। हिमाचल के लोगों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को लौटने नहीं देना है। कांग्रेस ने युवाओं के सपने को कुचला है। पीएम ने कहा कि यदि हिमाचल में कांग्रेस आई तो वो यहां विकास नहीं करेगी।

पीएम ने कहा कि हमने यह नहीं सोचा कि 5 साल बाद सरकार बदलेगी। हमारे लिए यहां का हरे नागरिक ईश्वर का रूप है। ऐसे ही काम के लिए हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं। हिमाचल के लोगों को मालूम है कि कोई भी वैक्सीन आती थी तो हिमाचल को सबसे बाद में मिलती थी। हमने कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले दी और हिमाचल शत-प्रतिशत टीका करने वाला पहला राज्य बन गया।