Uttarakhand News 06 October 2023 आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपी छात्रों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो देखी थी, इसके बाद दहशत फैलाने की सोची। इसी बीच शिक्षक के छोटे भाई योगेंद्र से विवाद हो गया।

बताया कि विवाद के बाद दबंगई में उसके बड़े भाई के पैर में गोली मार दी। आरोपी उत्तम चौधरी ने बताया कि मैंने सुच्चा गैंगस्टर का रोल निभाया था, जबकि मेरे दोस्त ने फैजल का रोल निभाकर रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके आरोपी वापस गांव लौट रहे थे। इसी समय पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया गया है।

यह था पूरा मामला

गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।