Uttarakhand News, 26 अक्टूबर 2022, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग में सात अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले कर दिए हैं। तबादले की जद में राजधानी में लम्बे समय से डटे आरटीओ और एआरटीओ भी आ गए। इनको दून से पहाड़ ट्रांसफर किया गया। खासकर चर्चित आरटीओ दिनेश पठोई मुख्यमंत्री के छापे के बाद सस्पेंड किए गए। लेकिन कुछ समय बाद वह जांच में बहाल हो गए थे। उसके बाद से वह शासन की आंख में खटक रहे थे। आखिर उनको देहरादून से पौड़ी भेजा गया।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रोमोशन के बाद राजीव मेहरा उप परिवहन आयुक्त देहरादून, देहरादून एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा, आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी के पद पर भेजा गया। पठोई लम्बे समय देहरादून में डटे थे और मुख्यमंत्री द्वारा सस्पेंड भी किया गया था। हालांकि बाद में जांच के बाद बहाल करते हुए उसी पद पर तैनाती दी गई। जो काफी चर्चाओं का विषय बना। आखिकार सरकार ने अब उनको पहाड़ भेजते हुए सख्त संदेश दिया है। इसके सुनील शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया। वह आरटीओ प्रवर्तन की जिम्मेदारी देख रहे थे। शैलेश तिवारी को अल्मोड़ा से उतारकर  संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून बनाया गया। जबकि गुरदेव सिंह अल्मोड़ा प्रवर्तन से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाये गए। नवीन कुमार सिंह  को एआरटीओ पिथौरागढ़ से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।