गरुड़ (बागेश्वर) 22 सितंबर 2022: खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2022 की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया को एसपी अमित श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

एसपी ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचने के टिप्स और ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल के तीन बच्चों ने इस बार प्रदेश की मेरिट सूची ने स्थान प्राप्त किया है। वहां पर एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, जीवन दुबे, हरी दत्त जोशी, जीत सिंह नेगी, विपिन तिवारी, डा. डीएस रावत आदि थे। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।