Uttarakhand News 16 December 2023: पुलिस के अनुसार गुरुवार को कुनाल अपने दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी में बल्यूटिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई। बाइक कुनाल चला रहा था। हादसे में कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन चोटिल हुआ है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार टैक्सी चालक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया है। मूलरूप से कालागढ़, पौढ़ी गढ़वाल में रहने वाला 24 वर्षीय कुनाल भारती हल्द्वानी में टैक्सी चलाता था और कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा में किराए के मकान में पत्नी श्वेता के साथ रहता था।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को कुनाल अपने दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी में बल्यूटिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई। बाइक कुनाल चला रहा था। हादसे में कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन चोटिल हुआ है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।