Uttaranchal News, बागेश्वर: बागेश्वर में पुल पेंट करते समय पाइप खिसकने से दो पेंटर नदी में गिर गए। एक पेंटर ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे पेंटर ने आज यानी मंगलवार को जिला अस्पताल से हायर सेंटर जाते समय अल्मोड़ा के समीप दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार शोक में कोहराम मचा हैं।

आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी उम्र 55 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल शाहनवाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई।
पाइप खिसकने से हुआ हादसा

आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था।