Uttarakhand News 2 December 2022: भारत में बेरोजगारी दर नवंबर महीने में पिछले तीन महीनों के उच्चतम स्तर 8 प्रतिशत पर पहुंच गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन (सीएमआई) की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई। रिपोर्ट के अनुसार, शहरी भारत में बेरोजगारी दर ग्रामीण भारत की तुलना में कहीं अधिक है। शहरी भारत में जहां बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत रही वहीं ग्रामीणा भारत में यह दर 7.55 प्रतिशत रही। इससे पहले अक्तूबर 2022 में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बरोजगारी दर 8.04 प्रतिशत रही थी।
बेरोजगारी के मामले में हरियाणा टॉप पर:
राज्यवार बात करें तो हरियाणा बेरोजगारी दर के मामले में एक बार फिर अव्वल नंबर पर है। जहां यह आंकड़ा नवंबर महीने में 30.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसके बाद सबसे अधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में 24.5 प्रतिशत दर्ज की गई। जम्मू व कश्मीर में बेरोजगारी दर 23.9 प्रतिशत रही। सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में यह 17.3 प्रतिशत जबकि त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत आंकी गई।
छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों का प्रदर्शन रहा बेहतर:
सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे आगे रहा। जहां बेरोजगारी दर महज 0.1 प्रतिशत रही। नवंबर महीने के दौरान उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 1.2 प्रतिशत, ओडिसा में 1.6 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.8% जबकि मेघालय में 2.1 प्रतिशत रही। अक्तूबर महीने में बेरोजगारी दर 7.77 प्रतिशत थी। सीएमआई के आंकड़ों के अनुसार उससे पहले सितंबर में बेरोजगारी दर 6.43 प्रतिशत थी।
वर्ष 2022 में हर महीने बेरोजगारी दर में जारी रहा उतार-चढ़ाव:
मुंबई स्थित सीएमआईई के आंकड़ों पर कथित तौर पर अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माता बारीकी से नजर बनाकर रखते हैं, क्योंकि सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था से जुड़े मासिक आंकड़े जारी नहीं जारी किए जाते हैं। वैश्विक मंदी की आशंकाओं और महंगाई के बीच वर्ष 2022 में देश की बेरोजगारी दर निम्न रूप से दर्ज की गई।
जनवरी – 6.56%
फरवरी – 8.11%
मार्च – 7.57%
अप्रैल – 7.83%
मई – 7.14%
जून – 7.83%
जुलाई – 6.83%
अगस्त – 8.28%
सितंबर – 6.43%
अक्टूबर – 7.77%
नवंबर – 8.0%
नवंबर महीने में राज्यवार बेरोजगारी दर के आंकड़े:
राज्य बेरोजगारी दर (%)
आंध्र प्रदेश 9.1
असम 14.0
बिहार 17.3
छत्तीसगढ 0.1
दिल्ली 12.7
गोवा 13.6
गुजरात 2.5
हरियाणा 30.6
हिमाचल प्रदेश 8.1
जम्मू और कश्मीर 23.9
झारखंड 14.3
कर्नाटक 1.8
केरल 5.9
मध्य प्रदेश 6.2
महाराष्ट्र 3.5
मेघालय 2.1
ओडिशा 1.6
पुदुचेरी 2.9
पंजाब 7.8
राजस्थान 24.5
तमिलनाडु 3.8
तेलंगाना 6.0
त्रिपुरा 14.5
उत्तर प्रदेश 4.1
उत्तराखंड 1.2
पश्चिम बंगाल 5.4
बेरोजगारी के मामले में कौन का राज्य सबसे ऊपर?
इस लिस्ट के मुताबिक हरियाणा बेरोजगारी दर में सबसे ऊपर है। नवंबर में हरियाणा का बेरोगजारी दर 30.6 फीसदी है। वहीं राजस्थान में 24.5 फीसदी है। वहीं जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी दर 23.9 फीसदी है। वहीं बिहार में बेरोजगारी दर 17.3 फीसदी है। गौरतलब है कि सितंबर और अक्टूबर में बेरोजगारी दर में गिरावट आई थी, लेकिन नवंबर में ये आंकड़े उच्त स्तर पर पहुंच गए है।
इन शहरों में सबसे कम बेरोजगार:
इस लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी रही है। जबकि पंजाब में आंकड़ा 7.8 फीसदी पर पहुंच गया है। बेरोजगारी दर के मामले में हिमाचल प्रदेश का आंकड़ा 8.1 फीसदी पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में सबसे ज्यादा 12.7 फीसदी है। अगर सबसे कम बेरोजगारी दर की बात करें तो चंडीगढ़ में 0.1 फीसदी है, उत्तराखंड में 1.2 फीसदी, ओडिशा में 1.6 फीसदी और कर्नाटक में 1.8 फीसदी है।