Uttarakhand News, 8 February 2023: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सनसनीखेज मामले हुआ है जहाँ शादी के बाद नई दुल्हन के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानकर उसका पति भी हैरान रह गया। 11वें दिन नई दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने चालाकी से उसके फोन की रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। ये गैंग लोगों को लूटने के लिए फर्जी शादी कराता है।

लखनऊ से जुड़े साजिश के तार
एटा जिले के एसएसपी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गैंग के सदस्यों ने लखनऊ में एक युवती दिखाई। 16 जनवरी को बताया कि जिस युवती से रिश्ता तय हुआ था वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद दूसरी युवती दिखाई और 27 जनवरी को विवाहित महिला से शादी करा दी। बताया कि गैंग के सदस्य शादी करवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।

फर्जी शादी कर युवक को फसाया
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक की फर्जी शादी बनारस से गैंग के सदस्यों ने कराई। घर आने के बाद महिला की फोन पर की जा रही बातों को युवक ने सुन लिया। इसके बाद चुपके से फोन की कॉल रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इसमें बनाए जा रहे प्लान की पूरी बात रिकॉर्ड हो गई। इससे उनके षड्यंत्र की जानकारी हो सकी। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह को तहरीर दी गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन निवासी बनारस और गैंग के सदस्य अनिल कुमार निवासी मिश्री थाना रिजोर, धर्मेंद्र कुमार व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंग की लड़की दुल्हन बनकर मौका मिलते ही घर से गहने और रुपए लेकर फरार हो जाती है। जिन युवकों की शादी नहीं हो रही होती है, उन्हें शादी कराने का झांसा देकर फंसाया जाता है। जब पीड़ित अपने रुपये तथा गहने वापस मांगते हैं तो दहेज और दुष्कर्म के मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उसे डराते हैं।