Uttaranchal News, नानकमत्ता, 2 नवंबर 2022: यूएस नगर की रहने वाली एक महिला ने दिनदहाड़े अज्ञात कारणों के चलते शारदा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उपजिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।
मंगलवार को नानकमत्ता, यूएसनगर निवासी महिला 35 वर्षीय ममता धामी पत्नी पूरन सिंह धामी ने बैराज मार्ग के पास से शारदा नदी में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक रवि और अभिषेक कश्यप ने घटना की जानकारी तैराक पुलिस कांस्टेबल राकेश गिरी को दी। कांस्टेबल गिरी ने तुरंत रेस्क्यू करते हुए नदी से महिला को निकालकर निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. उमर ने बताया कि महिला मानसिक रुप से परेशान लग रही है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। इधर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने की वजह का स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका है। कहा कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।